24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन (रीजनल)

लोकेश कनगराज की डीसी ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

लोकेश कनगराज की अभिनय की दुनिया में एंट्री करने वाली फिल्म डीसी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।यह लोकेश की पहली फिल्म है, जिसने इतनी बड़ी कमाई का मुकाम हासिल किया है। अरुण मैथेश्वरन के निर्देशन में बनी यह दमदार फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी।देवदास से प्रेरित यह एक्शन थ्रिलर वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति जैसे कलाकारों के साथ पर्दे पर आई है। इस बड़ी कामयाबी को सन पिक्चर्स ने लोकेश के साथ एक खास पोस्ट साझा करके मनाया।डीसी ने रिलीज के सिर्फ 14 दिनों के अंदर ही 92.7 करोड़ रुपये का शानदार कमाई की है। इस कमाई में भारत से 70.85 करोड़ रुपये और ओवरसीज यानी विदेशों से 21.85 करोड़ रुपये का योगदान है।इस शानदार प्रदर्शन के साथ, यह फिल्म साल 2026 की अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।इसने परशक्ति की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को देवदास की कहानी पर आधारित इसके बोल्ड गैंगस्टर ट्विस्ट, कलाकारों के दमदार अभिनय और अनिरुद्ध रविचंदर के बेहद पसंद किए जा रहे म्यूजिक के लिए खास पहचान मिली है।

 

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading