25.2 C
Jabalpur
August 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांवड़ यात्रा में एयर गन से फायरिंग, पुलिस से झूमाझटकी; अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

जबलपुर। गोरखपुर क्षेत्र से नर्मदा जल लेने ग्वारीघाट जा रही कांवड़ यात्रा में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रा में शामिल एक युवक ने भीमनगर क्षेत्र में कथित तौर पर एयर गन से फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने युवक से एयर गन अपने कब्जे में ले ली, लेकिन इस कार्रवाई से यात्रा में शामिल कुछ युवक भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर क्षेत्र से कांवड़ यात्रा ग्वारीघाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के भीमनगर में यात्रा में शामिल एक युवक ने एयर गन से फायर कर दिया। आवाज सुनकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संबंधित युवक को पकड़ लिया और एयर गन अपने कब्जे में ले ली।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज कुछ कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों से बहस और झूमाझटकी शुरू कर दी। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कुछ युवक पुलिसकर्मी को घेरकर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी के हाथ से एयर गन छीनने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है।
स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ एयर गन को अपने कब्जे में लिया और कांवड़ यात्रा को गंतव्य की ओर रवाना कराया।
ग्वारीघाट थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक द्वारा एयर गन से फायर किया गया था। पुलिस ने एयर गन को अपने कब्जे में लेकर युवकों को समझाइश दी और यात्रा को रवाना कर दिया।
धार्मिक यात्राओं में हथियार अथवा एयर गन का प्रदर्शन और फायरिंग सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर सवाल खड़े करता है। आस्था और श्रद्धा से जुड़ी कांवड़ यात्रा में इस तरह की लापरवाही किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में यात्रा के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और फायरिंग से पूरी तरह बचना जरूरी है।

अन्य ख़बरें

बाल उत्पीड़न से बचाव के उपायों पर छात्राओं को किया जागरूक

Newsdesk

अमरकंटक में श्रावण की वर्षा, प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विस्टा’, भारत में अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading