August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्ट्रेट में शासकीय बाल गृहों के बच्चों की राखियों की प्रदर्शनी



जबलपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय संस्थाओं के बच्चों की कलात्मक सामग्री एवं राखियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया।
कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों एवं हस्तनिर्मित सामग्री की सराहना की। उन्होंने बच्चों के हुनर, रचनात्मकता और कलात्मक प्रयासों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रदर्शनी में श्री राजकुमारी बाई बाल निकेतन, शासकीय बाल गृह गोकलपुर, लाड़ली बसेरा सेवा भारती तथा जागृति बाल गृह के बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई आकर्षक राखियों और विभिन्न हस्तनिर्मित उपहार सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों की बनाई सामग्री का अवलोकन किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश

Newsdesk

सड़क हादसा, 11 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत

Newsdesk

प्रशासनिक अनदेखी से उद्यान की जमीन पर कब्जे का आरोप, ब्लॉक कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading