August 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जौहर दिवस के अवसर पर नेताओं ने रानी पद्मिनी सहित सभी वीरांगनाओं को नमन किया

।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “जौहर दिवस पर रानी पद्मिनी और समस्त वीरांगनाओं को श्रद्धापूर्वक नमन। उनका अदम्य साहस, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए किया गया सर्वोच्च त्याग भारतीय इतिहास और लोकस्मृति में नारी शक्ति के अनुपम प्रतीक के रूप में सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “शौर्य, त्याग एवं अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी पद्मिनी जी और उनके साथ आत्म बलिदान करने वाली समस्त वीरांगनाओं को जौहर दिवस पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। नारी स्वाभिमान एवं आत्मगौरव की रक्षा के लिए आप सभी ने जो त्याग किया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “जौहर दिवस पर महारानी पद्मिनी जी एवं चित्तौड़ की वीरांगनाओं के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान को शत-शत नमन। चित्तौड़ की वीरभूमि पर अद्वितीय पराक्रम और आत्मसम्मान की अमर गाथा रचने वाली वीरांगनाओं का गौरवपूर्ण इतिहास सदैव स्मरणीय रहेगा। वीरांगनाओं का बलिदान नारी शक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणादायी मिसाल है।”भाजपा नेता और चित्तोड़गढ़ से सांसद सी.पी. जोशी ने लिखा, “चरित्रता, त्याग, वीरता और अभूतपूर्व शौर्य के प्रतीक मां पद्मिनी जी के “जौहर दिवस” पर समस्त वीर वीरांगनाओं को कोटिशः नमन। 26 अगस्त 1303 को मां पद्मिनी जी ने 16 हजार वीरांगनाओं के साथ अग्निकुंड में आहुति दी थी।”

राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पवित्रता, त्याग, शौर्य एवं स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति रानी पद्मिनी जी ने हजारों वीरांगनाओं के साथ अग्निकुंड में आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा और मर्यादा को अमर बना दिया। जौहर दिवस पर उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को मेरा सादर वंदन।”

 

अन्य ख़बरें

यूक्रेन की आजादी की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मु ने भेजा बधाई संदेश, जेलेंस्की ने जताया आभार

Newsdesk

ईए-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

Newsdesk

‘ओणम हमारी समृद्ध संस्कृति और भाईचारे की भावना का उत्सव’, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading