23.6 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजनाथ सिंह पहुंचे मंत्री राकेश सिंह के निवास, सीएम भी रहे मौजूद

जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से की भेंट
जबलपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने जबलपुर प्रवास के दौरान प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे। यहां जबलपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं से भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के परिजनों से भी भेंट की और उनसे आत्मीय संवाद किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, दीपांकर बैनर्जी, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर, श्री रानू तिवारी, कटनी पूर्व अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, डॉ. जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर श्री सदानंद गोडबोले, श्रीमती स्वाति गोडबोले, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलुवालिया, प्रदेश संयोजक संदीप रजक, भारत सिंह यादव, महामंत्री पंकज दुबे, राजेश दाहिया, रंजीत पटेल, रुपेश पटेल, सोनू वचवानी, कृष्णशेखर सिंह, राममूर्ति मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नितिन भाटिया, अनिल तिवारी, रजनीश यादव, श्री कौशल सूरी, रवि शर्मा, प्रणय गुप्ता, प्रशांत दुबे, संतोष यादव एवं नरेश पटेल ने भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जबलपुर आगमन पर मंत्री राकेश सिंह के निवास पर महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भी उनसे भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, अखिल मिश्रा, शंकर नागदेव एवं राजेंद्र सूद शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
मंत्री राकेश सिंह के निवास पर हुए इस आत्मीय मिलन के दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक-व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading