24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

भारी बारिश से 24 यात्री ट्रेन, 20 मालगाड़ी प्रभावित
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत सतना-मानिकपुर के बीच बीती देर रात से हो रही भारी बारिश ने रेल यातायात को जबर्दस्त प्रभावित किया है। हैवी रेन से चितहरा रेलवे स्टेशन में रेल लाइन पर कई फुट पानी, कई किलोमीटर तक भर गया. जिससे 24 यात्री गाडिय़ां व 20 मालगाडिय़ां प्रभावित हुई हैं. भारी बारिश का वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेक पर कई फुट पानी है और रेल कर्मचारी पानी में कमर तक डूबे हुए  हैं और रेल संचालन को चलायमान रखने प्रयत्नशील हैं.

बताया जाता है कि पूरी रात भारी बारिश सतना-मानिकपुर क्षेत्र में होती रही. बारिश का जबर्दस्त प्रभाव रेल लाइन पर भी पड़ा। चितहरा स्टेशन से मानिकपुर की ओर कई किलोमीटर तक ट्रेक पर कई फुट पानी भर गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने यातायात को तत्काल प्रभाव से दोनों दिशाओं (अप-डाउन) पर रोक दिया गया. बाद में जब स्थिति थोड़ी सामान्य हुई तो पानी भरे ट्रेक पर आगे-आगे रेल कर्मचारी चलते रहे और पीछे-पीछे गाडिय़ों को निकाला जाता रहा.

दो दर्जन यात्री गाड़ी, 20 मालगाड़ी प्रभावित
भारी बारिश के चलते दोनों ओर की 24 यात्री ट्रेनें व 20 मालगाडिय़ां प्रभावित हुईं. इस रेल खंड पर अभी भी ट्रेनों को कॉशन आर्डर देकर चलाया जा रहा था। रेल ट्रेक को भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं और रेल संचालन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए प्रयत्नशील हैं। वहीं इंजीनियरिंग, सिग्नल विभाग का स्टाफ मौके पर मौजूद है.

इस मामले में पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा ने कहा है कि भारी बारिश के चलते चितहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेक पर पानी भर गया है. कई यात्री व गुड्स ट्रेन प्रभावित हुई हैं. रेल यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे बहाल कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

मंत्री की बैठक के फैसले हवा में, पाटन मार्ग पर बढ़ता यातायात बना मुसीबत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading