September 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

अभिनेत्री होने के नाते हर प्रोजेक्ट में बेस्ट देने की कोशिश करती हूं : अश्मेता बख्शी

मुंबई,  अभिनेत्री अश्मेता बख्शी इन दिनों टेलीविजन सीरीज ‘108 बेस हॉस्पिटल- उरी’ में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी अभिनय की दुनिया में उनका सफर रोलर-कोस्टर राइड की तरह रहा है।अभिनेत्री का मानना है कि जब आप किसी भी फील्ड में काम करते हैं, तो उतार-चढ़ाव होना आम बात है। उन्होंने बताया, “मैंने बहुत सारे रोल किए हैं और एक एक्टर के तौर पर, मैं इतने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हूं। यह एक खूबसूरत सफर रहा है।”

अभिनेत्री से आईएएनएस ने सवाल किया, “आपने फिल्म, वेब सीरीज और टेलीविजन में काम किया है, तो आपको इन मीडिया में क्या फर्क लगता है और आपको कौन सा माध्यम ज्यादा सही लगता है?”अभिनेत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मीडिया कोई भी हो करनी तो आपको एक्टिंग ही है, हमें जो लिखा मिलता है बस उसी में बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। ऐसा कभी नहीं होता कि अगर आप कोई फिल्म कर रहे हैं, तो आप ज्यादा मेहनत करेंगे और अगर आप कोई सीरियल कर रहे हैं, तो आप कम मेहनत करेंगे।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, ” मुझे लगता है कि मेकर्स को फर्क पता होता है। यह मेकिंग से आता है, चाहे वह डायलॉग्स में हो, किसी चीज को लिखने के तरीके में या खुद मीडियम में, लेकिन एक आर्टिस्ट के लिए, यह बस वह काम है जो वे कर रहे हैं।”अभिनेत्री का कहना है कि वह अभिनेत्री होने के नाते किसी भी प्रोजेक्ट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं। फिर, चाहे वह फिल्म, सीरियल हो या वेब सीरीज। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ एरिका फर्नांडिस और शहीर शेख जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड से साउथ तक… इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार,

Newsdesk

तापसी पन्नू एक ही जैसे किरदारों से झल्लाईं, बोलीं- अब मुझ पर जरा रहम कर लो

Newsdesk

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया को मिली दूसरी फिल्म,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading