25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नेशनल हाईवे पर लूट और अवैध वसूली करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार


जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे एवं सर्विस रोड पर लूट और अवैध रूप से रुपये मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1500 रुपये नकद, लूटी गई मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की एक्सिस सहित एक अन्य मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दिन्नू उर्फ दिनेश अहिरवार (25), निवासी स्टार सिटी माढ़ोताल, गौरव अहिरवार उर्फ भोला (24), निवासी आईटीआई के सामने माढ़ोताल और प्रमोद चौधरी (26), निवासी शंकर नगर माढ़ोताल शामिल हैं।
पहली घटना 31 अगस्त को हुई थी। संजू ठाकुर अपने मामा के साथ मोटरसाइकिल से भेड़ाघाट जा रहे थे। सीमेंट गोदाम के पास तीन बदमाशों ने उनकी चलती मोटरसाइकिल में लात मारकर उन्हें गिरा दिया और मारपीट कर सात हजार रुपये तथा 1500 रुपये छीनने के बाद मोटरसाइकिल भी लूट ली थी।
दूसरी घटना 18 अगस्त की है। पांडव रेस्टोरेंट के पास तीन युवकों ने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर नुकीली वस्तु से हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को बायपास जीरो डिग्री के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, 1500 रुपये और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अन्य ख़बरें

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस

Newsdesk

वनांचल के मरीजों के लिए मदद का हाथ, लांजी अस्पताल में समाजसेवियों की सेवा जारी

Newsdesk

भालूमाड़ा-कोतमा सड़क पर ‘मौत के गड्ढों’ से मिलेगी राहत, 3 माह में बनेगी 4 किमी सीसी रोड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading