September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद की सीधी उड़ान के लिए सांसद आशीष दुबे के प्रयास तेज


विमानन मंत्री राममोहन नायडू से चर्चा, विभिन्न एयरलाइंस से संपर्क कर रूट शुरू कराने की प्रक्रिया जारी
जबलपुर। जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लोकसभा सांसद आशीष दुबे लगातार प्रयास कर रहे हैं। जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कराने को लेकर सांसद ने विभिन्न विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर दोनों महत्वपूर्ण शहरों के लिए नियमित उड़ान शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
सांसद दुबे का कहना है कि जबलपुर और पूरे महाकौशल क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और पर्यटन विकास के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी जरूरी है। पुणे और अहमदाबाद देश के प्रमुख औद्योगिक एवं कारोबारी केंद्र हैं। दोनों शहरों से सीधा हवाई संपर्क बनने से व्यापारियों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरी-पेशा लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
सांसद पहले भी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के समक्ष जबलपुर से पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने की मांग उठा चुके हैं। नवंबर 2024 में भी उन्होंने इस संबंध में मंत्री से चर्चा की थी। अब एयरलाइंस कंपनियों के साथ संभावित यात्रियों की संख्या, विमान उपलब्धता, स्लॉट, परिचालन लागत और रूट की व्यावसायिक व्यवहार्यता को लेकर संवाद जारी है।
हाल ही में एलायंस एयर द्वारा जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान शुरू किए जाने को भी हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके अलावा डुमना एयरपोर्ट के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो चुकी है।
सांसद दुबे की प्राथमिकता जबलपुर को मध्य भारत के मजबूत एयर कनेक्टिविटी केंद्र के रूप में विकसित करना है। पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू कराने को लेकर एयरलाइंस और केंद्र सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: सागर में नकली शराब पीने से 10 की मौत, तीन अफसर निलंबित

Newsdesk

जीतू पटवारी की मांग, सागर में जहरीली शराब से मौतों की न्यायिक जांच हो

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: सीएम मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश, बोले- ‘सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी ऐसी घटनाएं’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading