September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सांसद हिमाद्री सिंह की पहल पर वेंकटनगर में रुकी नर्मदा एक्सप्रेस


अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रामलाल रौतेल व भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
अनूपपुर। कोरोना काल के दौरान वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज को समाप्त कर दिया गया था। इसे पुनः बहाल करने की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार चर्चा कर स्टॉपेज बहाली के लिए प्रयास किए। सांसद के प्रयासों के बाद नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी क्रमांक 18233/18234 का वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज पुनः स्वीकृत हुआ।
स्टॉपेज बहाली के अवसर पर 5 सितंबर को वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी क्रमांक 18234 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद के प्रयासों से मिली सफलता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस का स्टॉपेज सांसद हिमाद्री सिंह के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा, जिसके परिणामस्वरूप स्टॉपेज पुनः बहाल हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं। वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज की जनता की मांग को सांसद हिमाद्री सिंह ने पूरा कराने का प्रयास किया, जिसके लिए भाजपा संगठन एवं क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है।
उन्होंने कहा कि स्टॉपेज बहाली को लेकर कांग्रेस द्वारा श्रेय लेने का प्रयास किया गया, जबकि वास्तविकता जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक राजनीति के बजाय जनता के हित में सकारात्मक भूमिका निभाई जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

अन्य ख़बरें

परसवाड़ा के गांवों में लगातार बाघ की दस्तक, विधायक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Newsdesk

शिक्षकों का सम्मान कर कांग्रेस ने मनाया शिक्षक दिवस

Newsdesk

माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading