September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वीट्स दुकान में घुसकर मारपीट; बदमाशों ने जोड़े हाथ, ली अपराध न करने की शपथ

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में व्यापारी से शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगने, मारपीट, तोड़फोड़ और अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपने अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी भी दी है। घटनास्थल पर ले जाए जाने के दौरान दोनों आरोपियों ने क्षेत्र के व्यापारियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ ली।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात हेमंत गुप्ता, निवासी बिलपुरा कॉलोनी मड़ई, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता महेश गुप्ता की मढ़ई मेन रोड पर स्वीट्स की दुकान है। 30 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे हेमंत अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान छोटू कबाड़ी, बिज्जू चौधरी, जैंगो और अनुज कोल वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगने लगे।

रुपए देने से मना करने पर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हेमंत के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके हाथ, पेट और कमर में चोट आई। बीच-बचाव करने आए उनके पिता महेश गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट पहुंची।

इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे राकेश सेन, दिलीप दुबे और राजकुमार शुक्ला के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए काउंटर पर रखा iPhone पटककर तोड़ दिया। सड़क पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में भी तोड़फोड़ की और दुकान का काउंटर पलट दिया। शिकायत के मुताबिक, घटना में करीब 1 लाख 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तलाश करते हुए विजय उर्फ बिज्जू चौधरी (22) और सुमित उर्फ जैंगो केवट (20) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मड़ई रांझी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर तस्दीक और आवश्यक कार्रवाई के लिए ले जाया गया। इस दौरान दोनों ने क्षेत्र के व्यापारियों के सामने हाथ जोड़कर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी। साथ ही भविष्य में किसी व्यापारी को परेशान नहीं करने और अपराध से दूर रहने की शपथ ली।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading