24.2 C
Jabalpur
September 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विशेष मेगा ड्राइव के तहत कुर्री टोला में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम


शहडोल 07 सितंबर 2026- सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा संचालित विशेष मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरा के चिन्हित ग्राम कुर्री टोला में ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक शासकीय सेवाओं से जोड़ने की पहल की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती श्वेता परते तिवारी के आदेशानुसार तथा जिला विधिक अधिकारी श्री देवेंद्र परस्ते के मार्गदर्शन में पैरा लीगल वालंटियर श्री प्रकाश राव द्वारा कुर्री टोला का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच त्वचा संबंधी संक्रमण की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों में फोड़ा-फुंसी एवं खुजली जैसी समस्याओं के लक्षण पाए गए।

मामले की जानकारी तत्काल ग्राम में पदस्थ एएनएम को दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर प्रभावित ग्रामीणों की सूची तैयार की गई तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजने की पहल की गई। इस दौरान दो बच्चों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस हुई।

6 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की सोहागपुर ब्लॉक टीम द्वारा कुर्री टोला पहुंचकर ग्रामीणों का क्लिनिकल परीक्षण किया गया। टीम में बीएमओ, बीपीएम, बीईई, सेक्टर सुपरवाइजर एवं एएनएम शामिल रहे। जांच के दौरान कुल 28 ग्रामीणों में स्केबीज संक्रमण पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित ग्रामीणों का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।

अत्यधिक संक्रमण वाले 3 मरीजों को बेहतर उपचार एवं निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर रेफर किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। विशेष मेगा ड्राइव के माध्यम से सामने आई स्वास्थ्य समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर चिकित्सा टीम को गांव तक पहुंचाना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading