23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

चंडीगढ़ : पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवजातों के लिए बेबी केयर किट और रक्तदान शिविर का आयोजन



चंडीगढ़, 17 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत की। भाजपा नेता जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सेक्टर-32 अस्पताल में नवजातों की माताओं को बेबी केयर किट बांटी और मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने वाले हैं। उनके नेतृत्व में 25 करोड़ गरीबों का भी जीवनस्तर सुधरा और वे गरीबी रेखा से बाहर निकले। वह आज दुनिया के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा, “आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। हिन्दुस्तान के इतिहास में अपने आप को इतना समर्पित करने वाला व्यक्ति बहुत कम देखने को मिला। 35 देशों में सर्वोच्च सम्मान मिला। जो जिंदगियों में बदलाव आया है, चाहे शौचालय के माध्यम से हो, एलपीजी कनेक्शन दिए, 25 करोड़ लोगों का जीवनस्तर सुधरा।”

उन्होंने कहा कि सेक्टर 32 के अस्पताल में हमने जो नवजात हैं, उनकी माताओं को किट दिया है। इससे पहले 16 सेक्टर में ये किया गया। इसके अलावा, रक्तदान शिविर भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा, शाम को आशीर्वाद का दीया का कार्यक्रम हर बूथ पर किया गया। कई जगहों पर फल वितरण का कार्यक्रम भी कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि अगर हमें पीएम मोदी को सम्मान देना है, तो हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। इससे हम बहुत सारी जिंदगी के जीवन स्तर को सुधार सकते हैं। वह भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं, दुनिया के ब्रांड एंबेसडर हैं। आज दुनिया में कुछ भी होता है, तो पीएम मोदी की राय ली जाती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करना आसान काम नहीं है। इसके लिए बहुत बड़ी तपस्या की जरूरत है। आज चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से हम उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं। 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक एक महीने का जो कैंप चलेगा, उसको सेवा के माध्यम से मनाएंगे।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में डेंगू हुआ खतरनाक, 16 दिन में ली 74 की जान

Newsdesk

कल्याण कर्नाटक में एनीमिया के खिलाफ दो साल का अभियान चलाएगी सरकार, सीएम शिवकुमार ने कई बड़ी योजनाओं का किया ऐलान

Newsdesk

यूपी में कानून का राज, दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ प्रदेश, अपराधी जेल में या मारे गए: सीएम योगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading