September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भागवत कथा मनुष्य के ह्रदय में भक्ति,विवेक व वैराग्य को जगाती है,,,,,प्रदीप जायसवाल

आरंभा मे एक ही रात्रि मे दो बडे कार्यक्रम मे शामिल होकर ग्रामीणो के साथ किया संवाद
वारासिवनी….खैरलांजी के आरम्भा ग्राम पंचायत मे एक ही रात्रि मे दो बडे कार्यक्रमो मे शामिल होकर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने ग्रामीणो के साथ भगवान श्रीगणेश व श्रीक्रष्ण की आराधना की। शिव मंदिर प्रांगण में न्यू बाल गणेश उत्सव समिति के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर पूर्व मंत्री ने व्यासपीठ को नमन जंहा नमन किया। वही विघ्नहर्ता की आराधना कर क्षेत्र मे सदैव सुख, सम्रद्वि व हरियाली की कामना की।

आरंभा मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ मे कथा व्यास पूज्य गुरुदेव बालयोगी साध्वी निष्कम्प चेतना गिरी महाराज श्री धाम व्रन्दावन का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भक्तों के हजारों सैलाब को सम्बोधित करते हुए प्रदीप जायसवाल ने कहा की यह कथा जितनी बार सुनते है तो हर बार नये स्वरूप के दर्शन हो जाते है।श्री जायसवाल ने कहा की कथा का उद्देश्य हृदय में भक्ति, विवेक और वैराग्य जगाना है। हम भी मानते है कि ईश्वर प्राप्ति ही मनुष्य का परम धर्म है।यह कथा संसार से भागना नहीं सिखाती, बल्कि परिवार और समाज में कर्तव्यों का पालन करते हुए भगवान में मन लगाना सिखाती है।इसके श्रवण मात्र से अंतःकरण निर्मल होता है और जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण प्राप्त होता है।कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वश्री हेमराज दाते अध्यक्ष, सन्तोष बधेले,देवराज चित्रिव,कुंवरलाल दोहरे,रमेश जैतवार,दिनेश लिल्हारे, तीवारीलाल लिल्हारे,मिलिन्द नगपुरे मण्डल अध्यक्ष,चित्रेश बिसेन आदि साथ भी रहे।

उत्सव में गणेशजी का जन्मोत्सव मनाकर समाज मे एकता व राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ाते है……….
ग्राम आरम्भा के बाजार चौक में विराजित विघ्नहर्ता के पूजन के पश्चात पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने ग्रामीणों से लंबे समय तक समसामयिक विषयो पर संवाद किया। लोक कला मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल ने कहा की इस उत्सव में हम भगवान गणेशजी के जन्मोत्सव का जश्न मनाकर समाज मे एकता बढ़ाना और राष्ट्र भक्ति की भावना को जाग्रत करते है।पूर्व मंत्री ने यह भी कहा की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने इसे सार्वजनिक रूप दिया था। इसका मकसद लोगो को एक मंच पर लाकर अंग्रेजो के राज में समाज मे आयी निराशा को दूर कर जन जागरण का माध्यम बनाना था।कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती मधु ऋषि शुक्ला जिला पंचायत सदस्य,राजेश्वरी तिवारीलाल लिल्हारे सरपँच, देवीलाल पटले पूर्व जप सदस्य, जीतलाल बसेने पूर्व जप सदस्य,हरी कुमार नगपुरे स्थायी पटेल,कुंवरलाल दोहरे,महेश नदनवार, कुंवरलाल जैतवार,महेश टेम्भरे,मिलिंद नगपुरे मंडल अध्यक्ष आदि साथ भी रहे।

अन्य ख़बरें

धान की मिलिंग में देरी से किसानों, मिलर्स और सरकार को नुकसान: दिग्विजय सिंह

Newsdesk

मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं 21 साल बाद होंगी शुरू: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading