*क्षेत्र के गणेश पंडालों में विधायक गौरव सिंह पारधी ने किए दर्शन*सी टाइम्स बालाघाट
वारासिवनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिटोड़ी एवं सिवनघाट में गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कटंगी-खैरलांजी क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा आयोजन समितियों के सदस्यों एवं ग्रामवासियों से भेंट कर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
ग्राम बिटोड़ी के जय जगदंबा देवी चौक में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा डीएम शायरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक गौरव सिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर महेंद्र सुलाके, मुन्नालाल खजरे, महेश कडपेती, गणेश कडपेती, साधुराम तुमरामे, नरेश टेकाम, नरेश सुलाके, किरेश नगपूरे, चयचद नगपूरे, दिनेश नगपूरे, बुधराम लिल्हारे ,कंकर नगपुरे विरेन्द्र नगपुरे , विपिन नगपुरे राजेश नगपुरे, साहेब लाल नगपुरे सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम सिवनघाट में गणेश उत्सव समिति द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी ने यहां पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए और देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती उर्मिला युवराज बिसेन, जनपद पंचायत सदस्य ललित ठाकुर, समाजसेवी हूंमेंद्र राहांगडाले, पूर्व सरपंच नरेंद्र पटले, स्थाई पटेल बालकृष्ण बिसेन, रेखलाल चौधरी सहित नवयुवक गणेश समिति सिवनघाट के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बिटोड़ी और सिवनघाट से पुराना आत्मीय संबंध, हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा
इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि ग्राम बिटोड़ी एवं सिवनघाट से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। यहां के लोगों से मिलना हमेशा अपनेपन का अनुभव कराता है। ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुख-दुख और जरूरत के हर समय में वे उनके साथ खड़े हैं और भविष्य में भी किसी भी परिस्थिति में उनके लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।


