September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट ने जबलपुर को 5-4 गोल से हराकर बनी विजेता

*
सी टाइम्स बालाघाट*हॉकी टूर्नामेंट में बालाघाट टीम ने जबलपुर को ५-४ गोल से हराकर बनी सिरमौर बालाघाट. स्थानीय शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हॉकी बालाघाट व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में २० सितम्बर से स्वर्गीय हीरालाल नागोसे व मेशराम शरणागत की स्मृति में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच २३ सितम्बर बुधवार को जबलपुर व बालाघाट के बीच दोपहर ३.३० बजे से खेला गया। इसमें बालाघाट टीम ने जबलपुर को ५-४ गोल से हराकर टूर्नामेंट की सिरमौर बनने का गौरव प्राप्त हुआ। ये मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सत्यम कुमार व विशेष अतिथि एसडीएम गोपाल सोनी, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक मरठे रहे। वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, नेहरू स्र्पोटिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, हॉकी मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा, ऋषभदास वैद्य, पूरनसिंह भाटिया, कमलजीतसिंह छाबड़ा, सुभाष गुप्ता, अशोक मोदी, जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा सहित अन्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में विजेता टीम बालाघाट को स्व. हीरालाल नागोसे के पुत्र साहिल व उपविजेता टीम जबलपुर टीम को मेशराम शरणागत क पुत्र सुंधाशु शरणागत की ओर से ट्राफी व नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा आयोजन समिति के द्वारा दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया।
काफी रोमांचक रहा मैच
टूर्नामेंट का फाइनल मैच बालाघाट व जबलपुर के बीच काफी रोमांचक रहा। खेल शुरू होते हुए दो मिनट के खेल में बालाघाट टीम ने गोल कर १-० से बढ़त बना ली, इसके बाद ७ वें मिनट में जबलपुर टीम ने गोल कर १-१ से बराबर कर दिया, १२ वें मिनट में जबलपुर ने पैनाल्टी कार्नर मिलने पर गोल किया। इस तरह पहले हॉफ तक जबलपुर २-१ से बढ़त में थी। पहले हॉफ के खेल के बाद ३ मिनट में बालाघाट के खिलाड़ी ने गोल कर २-२ बराबर कर दिया, इसके बाद जबलपुर ने गोल कर ३-२ से बढ़त बना ली। कुछ देर में बालाघाट ने गोल कर ३-३ से बराबर कर दिया। दूसरे हॉफ में दोनों टीम बराबर में रही। इसके बाद बालाघाट टीम ने दो गोल कर ५-३ गोल से बढ़त बना ली। खेल के अंतिम ७ मिनट में जबलपुर टीम ने पैनाल्टी कार्नर में गोल कर मैच ५-४ गोल में ला दिया। लेकिन इसके बाद अंतिम ख्ेाल तक कोई गोल नहीं कर पाई। इस तरह बालाघाट ५-४ गोल से विजयी हुई। मैच में एम्पायर के रूप में सादाब खान, साकिर खान भोपाल रहे वहीं सहयोगी में राजेश सेवईवार बालाघाट रहे। टूर्नामेंट में कामेन्ट्री व मंच संचालन सुशील वर्मा द्वारा किया गया। बालाघाट टीम की जीत पर सर्ववर्गीय कलार समाज के अध्यक्ष राधेलाल दौने की ओर से ११ सौ रूपए, ऋषभदास वैद्य १ हजार रूपए व कमलजीतसिंह छाबड़ा ११ सौ रूपए एवं रमेश इंगले द्वारा ५ सौ रूपए दिए गए।
इस दौरान कलेक्टर सत्यम कुमार ने कहा कि जिले में हॉकी का बहुत ही शानदार टूर्नामेंट हुआ है। उन्होंने आयोजन समिति व सभी टीम के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए इस तरह के टूर्नामेंट में प्रशासन की ओर से भी सहयोग किए जाने का आश्वस्त कराया।
इस अवसर पर किरण भाई त्रिवेदी ने कहा कि नेहरू स्र्पोटिंग क्लब व हॉकी बालाघाट के द्वारा जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सदैव प्रयास किया जाता है। आगामी ३ जनवरी से ऑल इण्डिया हॉकी स्वर्ण कप टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जिले में इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट भी कराया जाए। उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों व विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आभार प्रदर्शन हॉकी बालाघाट के संरक्षक विजय वर्मा द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में राजेश सेवईवार, राजकुमार शांडिल्य, विनोद साव, रमेश इंगले, रमेश उके, सुधांशु तिवारी, गोपाल धुर्वे, चीनू गंगवानी, ब्रजेश मिश्रा,फिरोज खान, सत्यम वर्मा सहित युवा हॉकी खिलाडिय़ों का सहयोग रहा।

अन्य ख़बरें

राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों का जीवन बेहतर बनाया : राकेश सिंह

Newsdesk

कलेक्टर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

धान की मिलिंग में देरी से किसानों, मिलर्स और सरकार को नुकसान: दिग्विजय सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading