29.5 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार, बोले-‘यह उनकी अपनी कहानी’

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष और कामयाबी के सफर की तारीफ की। उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि गणेश ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उसे देखकर उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस होता है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए बताया कि गणेश आचार्य के साथ उनका रिश्ता काफी पुराना है। अक्षय ने लिखा, ”मास्टर जी और मेरा साथ बहुत पुराना है। मुझे आज भी याद है कि कोरियोग्राफर के तौर पर उनका पहला गाना मेरे साथ था। आज उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से जो मुकाम हासिल किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है और गर्व महसूस होता है।” अक्षय ने गणेश आचार्य के सफर को उनकी आने वाली फिल्म की कहानी से जोड़ते हुए कहा लिखा, ”एक छोटी-सी शुरुआत से लेकर आज यहां तक पहुंचने का उनका सफर ही ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ की कहानी है।

सबसे खास बात यह है कि यह उनकी अपनी कहानी है। आप सभी के साथ इसका ट्रेलर शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं, मेरे दोस्त!” गणेश आचार्य ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का ऐलान किया था। फिल्म का पहला लुक 14 सितंबर को जारी किया गया था। इस फिल्म को गणेश आचार्य और दीगंगना सूर्यवंशी ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्माण सौंदर्या कर रही हैं जबकि इसमें नए कलाकार शिवांशु सोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर गणेश आचार्य ने भी अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, ”मैं हमेशा से मानता आया हूं कि हर इंसान को सपने देखने का हक है लेकिन सिर्फ सपने देखने से वे पूरे नहीं होते। उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, त्याग करना पड़ता है और सफर कितना भी मुश्किल क्यों न हो, आगे बढ़ते रहना पड़ता है। हमने इसी भावना को ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ के जरिए पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे उम्मीद है कि इसे देखने वाले हर व्यक्ति को इसमें अपने सपनों, संघर्षों और आकांक्षाओं की झलक मिलेगी।” ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से मांगी माफी, कहा- जल्द मिलेंगे

Newsdesk

जूही चावला ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- असली स्टाइल आइकॉन और टैलेंट का पावरहाउस

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading