21.7 C
Jabalpur
October 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए निकली मोटरसाइकिल रैली का जबलपुर में स्वागत



बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 50 पुलिसकर्मियों की टोली का पुष्पहारों से किया अभिनंदन, स्वास्थ्य शिविर में हुई जांचजबलपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचने के लिए निकाली गई नेशनल मोटरसाइकिल रैली का सोमवार, 19 अक्टूबर को जबलपुर आगमन हुआ। रैली में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के राज्य पुलिस सेवा से जुड़े 50 सदस्य शामिल हैं। जबलपुर पुलिस की ओर से रैली के सदस्यों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया और उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर भी आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सुरक्षा एजेंसियों की सहभागिता से नेशनल मोटरसाइकिल रैली-2026 का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली यह रैली 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर संपन्न होगी।
रैली का उद्देश्य नशामुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य और अमित शिववंशी ने रैली का नेतृत्व कर रहे उप पुलिस अधीक्षक नाजिर हुसैन सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया। रैली में शामिल सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था अधारताल स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में की गई।
पुलिस की ओर से सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस पहल के माध्यम से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे रैली के प्रतिभागियों के स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखा गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित यह रैली देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के साथ राष्ट्रीय एकता, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रही है।

अन्य ख़बरें

वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती: 23 और 24 अक्टूबर को होगी शारीरिक दक्षता संबंधी प्रक्रिया

Newsdesk

नज़र बदली, नज़रिया बदला: समाज कार्य की मेरी नई सीख”
अलंकृता दुबे

Newsdesk

तबलूटोला पहुंचे पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. परते

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading