27.5 C
Jabalpur
October 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पुलिस स्मृति दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘उनका साहस और बलिदान हमेशा रहेगा याद’

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उन बहादुर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों का साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में मदद करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है।” उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, “हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।” इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलिस बलों के उन शहीदों को नमन किया, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “पुलिस स्मृति दिवस पर, हमारे पुलिस बलों के उन शहीदों को नमन, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे पुलिसकर्मियों ने मातृभूमि की आन-बान और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देशभक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण पेश किया है।

मैं राष्ट्र की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता की अक्षुण्णता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमिट रहेंगे। पुलिस स्मृति दिवस पर उन सभी अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि और देशभर में निष्ठापूर्वक सेवारत समस्त पुलिसकर्मियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व सादर अभिवादन।” केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “सेवा, समर्पण और साहस जैसे मूल्यों को धारण कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों के चरणों में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हमारे जांबाज सिपाहियों के वीरतापूर्ण व्यक्तित्व और बलिदान ने देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा है। प्रत्येक भारतवासी को आप सभी पर सदैव गर्व रहेगा। जय हिंद।”

अन्य ख़बरें

हूती हमलों के बाद एयरलाइंस सतर्क, खाड़ी देशों के लिए कई उड़ानें अब भी रद्द

Newsdesk

न सिंह रावत : हिमालय नापने वाले पहले भारतीय, जिन्हें दुनिया ‘पंडित’ के नाम से जानती है

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दो महिलाओं समेत चार और लोग गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading