27.5 C
Jabalpur
October 21, 2026
सी टाइम्स
खेल

अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं’: हरमनप्रीत कौर

‘रायपुर,  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की मैच विजयी पारी खेलने के बाद कहा कि वह कप्तानी छोड़ने के बाद अपने करियर के मौजूदा दौर को बिना किसी दबाव के एंजॉय करना चाहती हैं। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान हरमनप्रीत ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अब कोई दबाव है। अब सब कुछ फील्ड पर एंजॉय करने के बारे में है और मैं यही करना चाहती हूं। मैं बस अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं। रन बनाकर खुश हूं।” उन्होंने कहा, “पहली बाउंड्री लगाने के बाद मुझे लगा कि पिच अच्छी है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही है। फिर मैंने सोचा कि बस खेलते रहना है और देखते हैं कैसा रहता है।” हरमनप्रीत ने कहा कि नेट्स पर की गई मेहनत ने उन्हें गेम की स्थिति के अतिरिक्त दबाव के बिना क्रीज पर ज्यादा सहज महसूस करने में मदद की।

पूर्व कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी का श्रेय बैटिंग कोच हिमांशु को देते हुए कहा, “वे मेरी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें पता है कि मैं किस तरह की बल्लेबाजी कर सकती हूं। हर बार जब हम मिलते हैं, जब हम नेट्स में समय बिताते हैं, तो वह बस चाहते हैं कि मैं नेट्स में वही दबाव महसूस करती रहूं, ताकि जब मैं मैच खेल रही हूं, तो मुझे कोई अतिरिक्त दबाव महसूस न हो। मुझे लगता है कि उनकी रणनीति और विचार बहुत अच्छे से काम करते हैं।” मैच की बात करें तो तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के 37 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 और हरमनप्रीत कौर के 41 गेंदों पर 5 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 91 रन की मदद से 7 विकेट पर 216 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बना सकी और मैच 92 रन से हार गई। हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 3-0 से जीती। शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

अन्य ख़बरें

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला ‘रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन

Newsdesk

तीसरा टी20: हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी, गेंद से चमकीं नंदनी, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किया ‘क्लीन स्वीप

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: एक ही दिन भारत के नाम 11 मेडल, पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading