39.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी के दुधवा में मृत मिली मादा हाथी

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 27 अप्रैल (आईएएनएस)| लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के मुख्य क्षेत्र में एक मादा हाथी का शव मिला है। सोमवार को दुधवा रेंज के चंदपुरा इलाके में एक गश्ती दल द्वारा शव को देखा गया।

शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे और उसकी हालत से पता चला है कि मादा हाथी की दो दिन पहले ही मौत हो चुकी थी।

लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि यह एक स्वाभाविक मौत थी या उसे जहर दिया गया था। इसका पता लगाने के लिए तीन पशु चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का परीक्षण किया जाएगा।

डीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर ने कहा, “हाथी के सभी अंग बरकरार थे और कोई चोट के निशान या लड़ाई के संकेत नहीं थे। हमने एक डॉग स्क्वॉयड तैनात किया है और इलाके की जांच की जा रही है।”

“प्रथम ²ष्टया से ऐसा लगता है कि हाथी की स्वाभाविक मौत हुई होगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता डॉ. दया शंकर, डॉ. बाबूराम निगम और डॉ. अरविंद कुमार सिंह द्वारा शव परीक्षण के बाद लगाया जाएगा। शव परीक्षण की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।”

उन्होंने कहा, “जंगलों के प्रमुख मुख्य संरक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को हाथी की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। हमने सभी गश्ती कर्मचारियों को सतर्क रहने और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा है।”

दुधवा में 2017 की जनगणना के अनुसार, 137 जंगली हाथी थे। भारत और नेपाल के बीच इनके झुंड की अक्सर आवाजाही होती रहती है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

Newsdesk

जंगल क्षेत्र में बाघ का शव मिलने से सनसनी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बस से कूदे यात्री, आग लगने से बालोद रोड में हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading