April 6, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 22.46 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई : केंद्र

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)| विपक्ष की ओर से किए जा रहे हमलों के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 22.46 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.84 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा 3 लाख खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएंगी।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशो को कोविड टीके की 22.46 करोड़ से अधिक खुराक (22,46,08,010) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 20,48,04,853 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.84 करोड़ से ज्यादा (1,84,92,677) खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है।

कोविड टीकाकरण की तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन 1 मई 2021 से शुरू हो गया है।

रणनीति के तहत, हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त किसी भी प्रोड्यूसर के टीकों की 50 प्रतिशत खुराक भारत सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। भारत सरकार ये खुराक राज्य सरकारों को पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले से किया जा रहा था।

अन्य ख़बरें

सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत

Newsdesk

वात प्रकृति वाले के लिए चावल का सेवन वरदान या नुकसान, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Newsdesk

स्वास्थ्य सेवाओं को पर्वतीय जिलों तक मजबूत करने का संकल्प: सुबोध उनियाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading