April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी में अवैध शराब बनाने के दौरान चार लोगों की मौत

मुरादाबाद, 22 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को अवैध शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस निकलने से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग जिस घर में अवैध शराब बना रहे थे, उसके तहखाने में मृत पाए गए।

घटना मुरादाबाद के दिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया गांव की है।

राजेंद्र सिंह, उनके दो बेटे और एक मजदूर घर के तहखाने में बने एक छोटे से कमरे में मृत पाए गए।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुरूआती जांच में पता चला है कि राजेंद्र सिंह अवैध शराब बनाता और बेचता था। एक साल पहले भी उसके घर से 250 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

जेल से बाहर आने के बाद राजेंद्र सिंह अपने दोनों बेटों के साथ फिर से अवैध शराब बनाने लगा था।

राजेंद्र सिंह की पत्नी फूलवती ने पहले चारों को बेहोश पड़ा देखा और पड़ोसियों को सूचना दी।

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।

मुरादाबाद के एसएसपी पवन कुमार ने कहा कि फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Newsdesk

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading