May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर: प्रेम विवाह के मामले में युवती के परिजन युवक को कर रहे परेशान

जबलपुर 30 जून | गोकलपुर में रहने वाले शुभम दाहयत नामक युवक ने नरसिंहपुर निवासी वीनस नामक युवती से प्रेम विवाह किया है। युवती के परिजन इस बात से नाराज है। प्रेमी जोड़े का आरोप है ,नरसिंहपुर में उनके खिलाफ युवती को बंधक बनाकर रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिस के संबंध में रांझी थाने में युवती के पिता के समक्ष पूछताछ हो चुकी है। और युवती का सुपुर्दगी नामा भी युवक को मिल चुका है। शुभम और वीनस में 6 जून को प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में उन्होंने रांझी थाने में जानकारी दे दी थी। क्योंकि युवती ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखती है। और युवक छोटी जाति से संबंध रखता है। इसी वजह से वीनस के पिता इस विवाह से खुश नहीं है।

वह लगातार फोन पर वीनस और शुभम को देख लेने और जान से मारने की धमकी दे रहे है।शुभम और वीनस का आरोप है। नरसिंहपुर एसडीएम के द्वारा उन्हें नोटिस देकर नरसिंहपुर बुलाया गया है। नरसिंहपुर में दोनों का कहना है ।उनको जान का खतरा है। इसीलिए उन्हें पुलिस प्रोडक्शन प्रदान कर नरसिंहपुर भेजा जाए। वीनस और शुभम ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है।

अन्य ख़बरें

बिजली उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता : गढ़पाले

Newsdesk

बरगी क्रूज हादसे से मिली सीख, जबलपुर के छात्रों ने बनाई ‘कभी न डूबने वाली’ बोट

Newsdesk

शनि जयंती पर नक्खी माई में महाशनि यज्ञ का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading