27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लखीमपुर खीरी में हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करूंगा : पंजाब के सीएम

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने सोमवार को कहा कि वह हिंसा प्रभावित लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए उत्तरप्रदेश जाएंगे। चन्नी ने एक ट्वीट में कहा, “किसानों के शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, मैं इस दुख की घड़ी में अपने भाइयों और बहनों से मुलाकात के लिए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो रहा हूं। मैंने यूपी सरकार से साइट पर हेलिकॉप्टर को उतारने की अनुमति देने की भी अनुमति मांगी है।”

हालांकि, यूपी सरकार ने पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों चन्नी और भूपेश बघेल को राज्य की राजधानी में नहीं आने को कहा है।

लखनऊ हवाईअड्डा अधिकारियों को लिखे पत्र में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्थिति को देखते हुए नेताओं को जिले में जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और 15 अन्य के खिलाफ लखीमपुर खीरी में हत्या और हिंसा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या: राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज

Newsdesk

एसआईआर नोटिस पर ईसीआई की सफाई, पूर्व चुनाव आयुक्त संधू का नाम अंतिम मतदाता सूची में होगा शामिल

Newsdesk

विश्व शांति दिवस : प्रेम, करुणा और सद्भावना को अपनाने का लें संकल्प, मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading