22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ओडिशा में पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की खर्च सीमा बढ़ाई गई

भुवनेश्वर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| ओडिशा के राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा बढ़ा दी है।

एसईसी सचिव आर.एन. साहू ने उम्मीदवारों की चुनाव खर्च सीमा बढ़ाने, उम्मीदवारों द्वारा वाहनों के इस्तेमाल और मतदान के घंटों को लेकर बीती शाम तीन अलग-अलग आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार, जिला परिषद (जेडपी) के सदस्यों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि पंचायत समिति सदस्य और सरपंच के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार अब 2 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।

इससे पहले सरपंच और समिति सदस्य उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 80,000 रुपये थी।

इसी तरह, जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम पांच जीप या कार और 10 दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सकते हैं, जबकि पंचायत समिति के सदस्य उम्मीदवार अधिकतम दो जीप या कार और पांच दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।

सरपंच के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार दो जीप या कार और पांच मोटरसाइकिल का उपयोग कर सकते हैं। ऑटो-रिक्शा के उपयोग की भी अनुमति दी गई है।

हालांकि, जिला परिषद उम्मीदवारों को वाहनों का विवरण उप-कलेक्टर को प्रस्तुत करना होगा जबकि पंचायत समिति के सदस्य और सरपंच उम्मीदवार संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को विवरण प्रस्तुत करेंगे। उम्मीदवारों को मतदान से 36 घंटे पहले वाहनों को सेवाओं से हटाना होगा।

एसईसी ने मतदान का समय भी बढ़ा दिया है। अब मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इससे पहले सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान हुआ था।

इस बार इसी दिन बूथ स्तर की बजाय प्रखंड स्तर पर मतगणना होगी।

विभिन्न राजनीतिक दलों ने 6 नवंबर को उम्मीदवारों के मतदान के समय और चुनाव खर्च को बढ़ाने के लिए एसईसी को सिफारिशें की थीं।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading