जबलपुर | घायल अजगर कॉलोनी में घुसा, हड़कम्प की स्थिति बनी सिगमा सिटी में 12 फीट लंबा अजगर कॉलोनी में घुस गया जिससे सनसनी फैल गई वन विभाग को सूचना दी गई सर्प विशेषज्ञ ने अजगर को इलाज के लिए वेटरनरी अस्पताल ले जाया गया इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया
सिग्मा सिटी के पास 12 फीट लंबा घायल अजगर कॉलोनी में घुस गया। अजगर को देखने के बाद रहवासियों में हड़कम्प मच गया। सूत्रों के अनुसार कॉलोनी में दोपहर में लोगों ने एक अजगर को देखा और उससे छेड़खानी करने लगे। इस बीच किसी ने पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया जिसके बाद वह खूँखार हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ सर्प मित्र शनि अहिरवार, रत्नेश अठया, हर्ष गुप्ता आदि मौके पर पहुँचे और अजगर को पकड़ा और वेटरनरी में उसका इलाज कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया।


