July 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिनेता यश के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘केजीएफ 2’ का नया पोस्टर

बेंगलुरू, 8 जनवरी (आईएएनएस)| ‘रॉकिंग स्टार’ यश के जन्मदिन पर ‘केजीएफ 2’ टीम द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। दर्शक केजीएफ-1 देखने के बाद दूसरे पार्ट का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कर रही होम्बले फिल्म्स ने शनिवार को यश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ‘रॉकी भाई’ का एक नया पोस्टर लगाया था। पिछले साल उनके जन्मदिन पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने लाखों व्यूज बटोरे थे और पूरे देश में धूम मचा दी थी।

फिल्म 14 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होनी है। यश आठ जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पोस्टर पर उनका जानलेवा लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

फिल्म के निर्देशक पीशांत नील ने पोस्ट करते हुए कहा, “हैप्पी बर्थडे माय रॉकी भाई।”

अन्य ख़बरें

Newsdesk

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिए दो बड़े फैसले

Newsdesk

‘इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं संजय दत्त’, अभिनेता के डांस ट्रिक को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading