29.9 C
Jabalpur
June 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के शेल्बी अस्पताल में मरीज की मौत हंगामा

जबलपुर | विजय नगर स्थित शेल्बी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दीया मरीज के परिजनों का आरोप था मृत व्यक्ति को अस्पताल प्रबंधन जबरदस्ती भर्ती कर उसका इलाज करने का ड्रामा कर रहा है। उत्तम जैन नामक व्यक्ति को बायपास सर्जरी के लिए शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था परिजनों का आरोप है शेल्बी अस्पताल में लूट की जा रही है।

मरीज के परिजन

विजय नगर स्थित शेल्बी अस्पताल में अस्पताल द्वारा लूट की जा रही डॉ नितिन दास ने बायपास सर्जरी के लिए उत्तम चंद जैन को भर्ती करवाया था और कहा था 2 दिनों में वह ठीक हो जाएंगे। 2 दिनों तक मरीज से परिजनों को मिलने नहीं दिया गया। 2 दिन बाद उन्हें जानकारी के मरीज की मौत हो चुकी है। जब परिजनों ने डॉक्टर से इस संबंध में बात की तो डॉक्टर उनसे अभद्रता करने लगा। इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन उनसे पहले ही लाखों रुपए जमा करवा चुका था और मरीज की मौत के बाद भी रकम मांगी जा रही थी। जिस बात से परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

अन्य ख़बरें

भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद

Newsdesk

दद्दा घाट में दर्दनाक हादसा: गहरे पानी में डूबने से तीन किशोरों की मौत

Newsdesk

13 साल बाद भी नहीं मिला लापता गोविंद, हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच जारी रखने के दिए निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading