September 3, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

वैश्विक स्तर पर एप्पल के लगभग आधे रिटेल स्टोर खुले

सैन फ्रांसिस्को, मई 29 | एप्पल ने सेफली रीस्टार्ट ऑपरेशन के अपने लक्ष्य के मद्देनजर दुनिया भर में 500 से अधिक रिटेल स्टोर्स को फिर से खोलना शुरू कर दिया है। कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते एप्पल ने ग्रेटर चाइना के बाहर मार्च में अपने सभी रिटेल स्टोर बंद कर दिए थे। हालांकि, ग्रेटर चाइना के सभी एप्पल स्टोर अब खुले हैं।

एप्पल के रिटेल प्रमुख डीइडर ओ’ब्रायन के अनुसार, “ग्रेटर चाइना में वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए हमने तेजी से कार्रवाई करने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने का महत्व देखा। चाइना और बाद में दुनिया भर में अपने स्टोर्स को बंद करने वाली कंपनियों में से हम एक रहे।”

उन्होंने आगे कहा, “समय बीतने के साथ ही हमने अपने इन-स्टोर्स में हेल्थ और सुरक्षा के उपायों का विस्तारित करना जारी रखा है। ग्रेटर चाइना में यह प्रभावी साबित हुआ हैं, जहां हमारे स्टोर महीनों से सुरक्षित रूप से खुले रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading