40.4 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

मप्र में बांटे गए साढ़े 3 लाख मास्क

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ‘मास्क ही है जीवन’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों केा मास्क बांटे जा रहे है, बीते 11 दिनों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मास्क जरूरतमंदों केा बांटे गए। राज्य के सभ्ीा नगरीय निकायों में 20 जनवरी से ‘मास्क ही है जीवन’ अभियान चलाकर जरूरतमंदों को मास्क का वितरण किया जा रहा है। बीते 11 दिनों में तीन लाख 51 हजार 804 मास्क जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा रोको-टोको अभियान में अभी तक 3 लाख 51 हजार 443 घरों में संपर्क किया जा चुका है। नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। लगभग 5530 ऑनलाइन चर्चाए आयोजित की गई हैं।

अभी तक नगरीय निकायों में जन-सहयोग से 2094 मास्क बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा एक लाख 69 हजार 651 मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं।

लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है वहीं सड़क किनारे होडिर्ंग बैनर लगाए जाने के साथ वाल पेंटिग का भी सहारा लिया जा रहा हैं।

अन्य ख़बरें

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading