September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड: खूंटी में पीएलएफआई के चार नक्सली गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

रांची, 4 मार्च (आईएएनएस)| खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया)के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये चारों किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रही थी। खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के पास से दो देशी कारबाईन, एक देशी रायफल, एसएलआर की गोलियां, पीएलएफआई की रसीद सहित कई अन्य समान बरामद किये गये हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों में मुरहू थाना क्षेत्र के इट्टी निवासी अनिल हस्सा पूर्ति उर्फ संजय हस्सा पूर्ति,इसी थाना क्षेत्र के बिंदा गांव निवासी स्टीफन सोय, प. सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र स्थित बारजो निवासी एतवा लोहरा और अड़की थाना क्षेत्र के तोबगा निवासी गोपाल वोडेन्डियार शामिल हैं।

इन सभी को एएसपी अभियान रमेश कुमार के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में स्टेफन सोय और अनिल हस्सा पूर्ति पर मूरहू थाने में आधा दर्जन और अड़की थाने में एक मामला दर्ज है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading