32.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
हेडलाइंस

बर्फ पर्यटन से तिब्बत के विकास को मिलती है बड़ी मदद

बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)| तिब्बत, जो दुनिया के तीसरे ध्रुव में स्थित है, हमेशा से एक ऐसा स्थान रहा है, जिसके लिए यात्रा करने वाले लोग तरसते हैं। 9 मार्च को चौथे दौर वाली तिब्बत की शीतकालीन यात्रा, पृथ्वी के तीसरे ध्रुव को साझा करना शीर्षक गतिविधि समाप्त हो जाएगी, जो सर्दियों के मौसम में तिब्बत के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है। पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक के आयोजन के चलते पूरे देश में बर्फ-पर्यटन लगातार गर्मा रहा है, इससे लाभ उठाते हुए तिब्बत में बर्फ पर्यटन भी तेज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हिमालय पर्वत, न्यानछिंग थांगकुला पर्वत समेत हिम से ढके पहाड़ों के साथ-साथ तिब्बत में हिमनद संसाधन भी प्रचुर हैं, यहां देश में हिमनदों का लगभग 48 प्रतिशत भाग उपलब्ध है। हिम पर्वतों, हिमनदों के अलावा, अद्वितीय पठारीय ²श्य और प्राकृतिक व सांस्कृतिक परि²श्य, बर्फ-खेल और जातीय रिति-रिवाजों ने तिब्बत में बर्फ पर्यटन के विकास के लिए बड़ा अवसर लाया, यहां बर्फ-पर्यटन प्रेमियों का पसंदीदा स्थल बन गया है।

गत 5 जनवरी को पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्पिन में आयोजित 2022 चीनी बर्फ-पर्यटन विकास मंच आयोजित हुआ, जिसमें चीन पर्यटन अकादमी ने चीन में हिम और बर्फ पर्यटन की विकास रिपोर्ट-2022 जारी की। रिपोर्ट में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के यांगपाचिंग में बर्फिले पठार पर तिब्बती चिकित्सा हॉट स्प्रिंग्स में स्नान को 2022 हिम और बर्फ क्लासिक इनोवेशन प्रोजेक्ट के रूप में, और मीत्वेइ हिमनद एडवेंचर को 2022 हिम और बर्फ फैशन इनोवेशन प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया था।

हमारे पूर्वजों ने पीढ़ियों से हिम से ढके पहाड़ों के नीचे काम किया है और रहते आये हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि ठंडे बर्फ से ढके पहाड़ हमें बड़ी आय देंगे। हम अपने गृहनगर में हिम और बर्फ के संसाधनों को और भी अधिक संजोएंगे, और आशा करते हैं कि और अधिक पर्यटक तिब्बत में हिमनद देखने, हिम से ढके पहाड़ों पर चढ़ने और बर्फ-खेल का खुशीजनक अनुभव करने आएंगे। तिब्बत में बर्फ-पर्यटन सेवा में कार्यरत तिब्बत लड़की च्येनछान च्वोमा ने यह बात कही।

बता दें कि इधर के सालों में तिब्बत ने सर्दियों में पर्यटन उद्योग के संवर्धन के लिए लगातार तिब्बत की शीतकालीन यात्रा शीर्षक गतिविधि आयोजित कर उदार नीतियां लागू की, जिससे हिम और बर्फ पर्यटन प्रेमियों समेत अनगिनत पर्यटकों को आकर्षित किया गया।

साल 2021 में आयोजित तिब्बत की शीतकालीन यात्रा गतिविधि की थीम हिम और बर्फ का रहस्य और सर्दियों में गर्मी और स्वास्थ्य थी, इस दौरान मुख्य रूप से हिम और बर्फ़, हॉट स्प्रिंग्स, तिब्बती चिकित्सा स्नान आदि शीतकालीन पर्यटन उत्पादों को प्रदान किया गया। इसके साथ ही तिब्बत में विभिन्न स्थानीय सरकारों ने हिम और बर्फ पर्यटन से संबंधित अर्थतंत्र के विकास के लिए जोर दिया। उदाहरण के लिए न्यिंगची प्रिफेक्च र में पोमी काउंटी में हिमनद गृहनगर का दौरा और नाछ्यु प्रिफेक्च ेर की पीरू काउंटी में साफू हिमनद दर्शनीय स्थलों की यात्रा जैसी पर्यटन गतिविधियां चलाई गयीं, जिनसे स्थानीय पर्यटन विकास को बड़े हद तक बढ़ावा मिला है। तिब्बत के ठंडे संसाधन गर्म अर्थव्यवस्था बन गए हैं, और हिम और बर्फ सोने और चांदी के पहाड़ भी बन गए हैं।

(थांग युआनक्वेइ, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

2024 के चुनाव के बाद क्या फीका पड़ रहा है मोदी मैजिक ?

Newsdesk

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने ईईटी हाइड्रोजन पावर के लॉन्च की घोषणा की

Newsdesk

साहू युवक/युवती परिचय सम्मेलन संम्पन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading