25.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में आजादपुर के मठ में लगी आग

Fire at Azadpur’s monestary, cooling operations underway.

नई दिल्ली, 4 जून | दिल्ली के आजादपुर व्यावसायिक परिसर के पास स्थित आकाश सिनेमा के पास गुरुवार को एक मठ के अंदर आग लग गई। इसकी जानकारी अग्निशमन अधिकारी ने दी। एक अग्निशमन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें 11: 07 बजे शांति भवन में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल दस फायर टेंडर्स को घटनास्थल पर भेजा गया।”

शांति भवन दो मंजिला इमारत है। इसके प्रथम व द्वितीय मंजिल पर आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर दोपहर 12:10 बजे तक काबू पा लिया गया। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा, “इमारत को अभी भी ठंडा किया जा रहा है, हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।”

गर्मियों की शुरूआत होते ही राजधानी में आग की कई घटनाएं सामने आ रही हैं।

बुधवार को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद के झुग्गी क्षेत्रों में लगी भीषण आग में 200 से अधिक झोंपड़ियां जल गईं। तुगलकाबाद में यह दूसरी बड़ी आग की घटना है, इससे पहले यहां सिलेंडर फटने से आग लग गई थी, जिसमें 1,500 से अधिक अधिक झोंपड़ियां जल गईं थीं।

अन्य ख़बरें

टैलेंट की कमी नहीं, बस इकोसिस्टम में कमी’, सीएम संगमा ने मेघालय के लिए यूपीएससी का बड़ा लक्ष्य तय किया

Newsdesk

मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्रांति, टोरेंट का 43 हजार करोड़ निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार

Newsdesk

अहमदाबाद निवेश संवाद’ में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading