April 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे खिलाड़ियों को मेटिक का समर्थन

SINGAPORE, July 19, 2019 (Xinhua) — Manchester United’s player Nemanja Matic attends a pre-match press conference prior to the International Champions Cup football match between Manchester United of Britain and Inter Milan of Italy, in Singapore on July 19, 2019. (Xinhua/Then Chih Wey)

मैनचेस्टर, 10 जून | इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मिडफील्डर नेमांजा मेटिक ने सर्बिया में वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एफसी बोराक के पूर्व खिलाड़ियों के समर्थन में एक संदेश भेजा है। सर्बियाई खिलाड़ी मेटिक ने खिलाड़ियों को अपना समर्थन देने का प्रस्ताव रखते हुए कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैं। मैं आप सबके साथ हूं।”

एक बयान के अनुसार, सर्बिया में कई खिलाड़ियों द्वारा अवैतनिक और बिना अवकाश के क्लब छोड़ना की प्रथा जारी है। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ सर्बिया ने फीफा का नियम लागू करने से इनकार कर दिया है।

2018 में क्लब छोड़ने वाले बोराक के पूर्व खिलाड़ी मिलोस मार्कोविक ने सर्बियाई मीडिया से कहा, “मेरे पास क्लब छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि मुझे वहां कोई भविष्य नहीं दिखाई दिया। क्लब के प्रबंधन ने जानबूझकर हमें धोखा दिया।”

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: संजू सैमसन ने लगाया चौथा शतक, डीसी के खिलाफ सीएसके ने बनाए 212 रन

Newsdesk

वर्ल्ड रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप: भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे प्रियंका और राम बाबू

Newsdesk

आईपीएल 2026: आरसीबी को 7वीं बार होना पड़ा मायूस, पंजाब किंग्स के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading