27.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जेलेंस्की, रोमानियाई पीएम ने यूक्रेन में युद्ध पर की चर्चा

कीव, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रोमानियाई प्रधान मंत्री निकोले सिउका से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान यूक्रेन को समर्थन देने के लिए बुखारेस्ट की पहल पर बातचीत हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को वार्ता के दौरान, जेलेंस्की ने सहायता के लिए रोमानिया की सरकार को धन्यवाद दिया, जिसमें यूक्रेन के लिए प्रदान की गई रक्षा सहायता भी शामिल है।

जेलेंस्की ने कहा कि आपकी यात्रा रूसी संघ के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के समर्थन का एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट संकेत है।

यूक्रेन के नेता ने रूस पर प्रतिबंध का समर्थन करने और यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता देने के लिए रोमानिया की प्रशंसा की।

अपनी वार्ता के दौरान, जेलेंस्की और सिउका ने यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण की संभावनाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर भी चर्चा की।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading