April 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूरोपीय संघ रूसी गैस कट-ऑफ के लिए तैयार : वॉन डेर लेयेन

ब्रसेल्स, 28 अप्रैल (आईएएनएस)| यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देश रूसी गैस के बिना जिंदगी जीने के लिए तैयार हैं। ये जानकारी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन ने दी। रूसी गैस आपूर्तिकर्ता गजप्रोम ने बुधवार को घोषणा की कि वह यूरोपीय संघ के दो सदस्य देश — पोलैंड और बुल्गारिया के रूबल में भुगतान करने में विफलता के कारण गैस की डिलीवरी पूरी तरह से रोक रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23 मार्च को कहा था कि ‘अमित्र देशों’ के साथ रूस के मौजूदा गैस अनुबंधों का भुगतान रूबल में किया जाना चाहिए।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा, “हम यूरोपीय संघ में वैकल्पिक वितरण और भंडारण स्तर सुनिश्चित करने की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही गैस समन्वय समूह यूरोपीय संघ के देशों को गैस मुहैया कराने के लिए एक रोडमैप बनाने को लेकर बैठक कर रहा है।”

यूरोपीय संघ, रूसी गैस और तेल पर अत्यधिक निर्भर है। 8 मार्च को शुरू की गई अपनी ‘आरईपॉवरईयू’ योजना के माध्यम से वैकल्पिक ऊर्जा आपूर्ति खोजने पर काम कर रहा है। ब्लॉक ने 25 मार्च को अमेरिका के साथ सहमति व्यक्त की कि वह कम से कम 15 अरब क्यूबिक गैस खरीदेगा।

ब्लॉक जीवाश्म ईधन से खुद को छुड़ाने और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए अपने हरित संक्रमण को भी तेज कर रहा है।

अन्य ख़बरें

कतर एयरवेज ने भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की

Newsdesk

पाकिस्तान में कुदरत का कहर, 45 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading