April 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में कोरोना के 198 नए, कुल 10641 मरीज, अब तक 447 मौतें

 भोपाल, 13 जून | मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान 198 नए मरीज सामने आए, जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। और सात मरीजों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 447 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मरीजों की संख्या 10641 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित जिला इंदौर में 57 नए मरीज सामने आने के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4029 हो गई है। भोपाल में 63 नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या 2145, उज्जैन में मरीजों की संख्या 777 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में सात मरीजों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या अब 447 हो गई है। अब तक इंदौर में 166, भोपाल में 69 और उज्जैन में 66 और बुरहानपुर में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस’, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

Newsdesk

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले, रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में किसानों को मिलेगी साइंटिफिक गाइडेंस

Newsdesk

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading