32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को लद्दाख के ताजा हालात की दी जानकारी

New Delhi: Defence Minister Rajnath Singh addresses the scientists of Defence Research and Development Organisation (DRDO) on the occasion of National Technology Day through video conferencing during the extended nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus, in New Delhi on May 11, 2020. (Photo: PIB)

नई दिल्ली, 17 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच बुधवार की देर सायं एक घंटे तक अहम बैठक चली। राजनाथ सिंह और पीएम मोदी की यह मुलाकात सायं आठ बजे से नौ बजे तक चली। इस दौरान रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को सैन्य तैयारियों और लद्दाख सीमा पर ताजा हालात के बारे में जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी से कहा कि सीमा पर सैन्य बल हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए उनके पास उचित हथियारों सहित हर सुविधाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर भारतीय तैयारियों के बारे में रिपोर्ट भी सौंपी।

इससे पूर्व आवास पर पीएम मोदी की विदेश मंत्री एस जयशंकर से भेंट हुई। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन सीमा पर टकराव के मद्देनजर विदेश मंत्रालय की तैयारियों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने चीन के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रियाओं पर नजर रखने को कहा।

बता दें कि बीते सोमवार को लद्दाख सीमा पर चीन से झड़प के दौरान भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक बयान में कहा कि हमारे सैनिक मारते-मारते मरे हैं। देश को उनके बलिदान पर गर्व है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि वीर सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें

दूरसंचार विभाग ने दी चेतावनी, सिम के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपए का जुर्माना

Newsdesk

‘धर्म मनुष्य को कल्याण और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, उनकी पार्टी बनी ‘मुस्लिम लीग माओइस्ट कांग्रेस’ : सुधांशु त्रिवेदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading