23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

जर्जर सड़क, बजबजाती नालियां, बदहाल कुआं और पार्क में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया; विधायक अशोक रोहाणी के खिलाफ की नारेबाजीजबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र के लाला लाजपत राय वार्ड में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जन जागरण आंदोलन किया। गांधी चौक से मुखर्जी चौक और नानक नगर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण, बजबजाती नालियों की सफाई, सार्वजनिक कुएं की बदहाली तथा सार्वजनिक पार्क को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घूमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
जन जागरण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सार्वजनिक कुएं की बदहाली का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं के अनुसार कुआं कचरे से ढका हुआ है और उसके आसपास झाड़ियां उग आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर जल संरक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक जल स्रोतों की देखरेख नहीं हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने मानेगांव तालाब के पास सामुदायिक भवन के बाजू स्थित सार्वजनिक पार्क का मामला भी उठाया। क्षेत्रीय नागरिकों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि पार्क की फेंसिंग तोड़कर कथित रूप से कब्जा किया जा रहा है। कांग्रेस ने पार्क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क के गड्ढों और नालियों में सांकेतिक रूप से विधायक अशोक रोहाणी के पोस्टर का विसर्जन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय विधायक और प्रशासन को चेतावनी दी कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण, नालियों की सफाई, कुएं के संरक्षण और पार्क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वार्ड सहित कैंट विधानसभा के अन्य क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर भी आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर अमरीश मिश्रा, पूर्व पार्षद राजेश यादव, रविंद्र कुशवाहा, राजेंद्र मिश्रा, नेम सिंह, अनिल शर्मा, राजू कनौजिया, सौरभ यादव, रमेश बोहित, अशोक बर्मन, अनिल सोनकर, मुकेश श्रीवास्तव, संत कुमार कुशवाहा, मोहन उइके, दुर्गेश कुशवाहा, महेश मिश्रा, नारायण गुप्ता, देवेंद्र लखेड़ा, गुरु कुशवाहा, लालजी जायसवाल, प्रीति ठाकुर, मोहन रजक, कमलेश चौधरी, राहुल चौधरी, तेजीलाल वंशकार, राकेश चक्रवर्ती, आलोक भट्ट, धर्मेंद्र पटेल, देवेंद्र शर्मा, इंद्रजीत कुशवाहा, सचिन सेन, बाबू पिल्ले, गोविंद अहिरवार, नरबद कोल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading