32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भारत में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 13 हजार नए मामले आए सामने

नई दिल्ली, 18 जून | देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को भारत में कोरोनावायरस के सर्वाधिक करीब 13,000 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब यहां कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 3.66 लाख हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 12,881 नए मामलों के साथ अब देश में मरीजों की कुल संख्या 3,66,946 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही लगातार सातवें दिन देश में कोरोना के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीतें 24 घंटे में 334 लोगों की मौत भी हुई है। 30 जनवरी को दर्ज हुए इसके मामले से अब तक कुल 12,237 मरीज इस घातक महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

लगातार 10वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों (194,324) की संख्या सक्रिय मामलों (160,384) से अधिक रही। भारत में रिकवरी रेट 50 फीसदी के आंकड़ें को पार कर गई है।

अन्य ख़बरें

दूरसंचार विभाग ने दी चेतावनी, सिम के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपए का जुर्माना

Newsdesk

‘धर्म मनुष्य को कल्याण और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, उनकी पार्टी बनी ‘मुस्लिम लीग माओइस्ट कांग्रेस’ : सुधांशु त्रिवेदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading