38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : शहीद सुनील की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग, दी अश्रुपूर्ण विदाई

Patna: Army personnel carry the coffin of Martyr Havildar Sunil Kumar who was killed by the Chinese troops after the brutal attack on Indian Army personnel at Galwan valley at the Line of Actual Control that has killed 20 Indian soldiers during the Indo-Chinese face off in Ladakh; at Jay Prakash Narayan International Airport in Patna on June 17, 2020.

पटना, 18 जून | लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए पटना के बिहटा के वीर सपूत सुनील कुमार की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह पैतृक गांव से निकली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। तारापुर गांव से सुनील की अंतिम यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों के भी लोग बड़ी संख्या खासकर युवा शामिल हुए। इस दौरान ‘शहीद सुनील अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’, ‘चीन मुर्दाबाद’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

लोगों को वीर सपूत सुनील के जाने का दुख तो था लेकिन इस बात का गर्व भी था कि सपूत ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। शहीद सुनील कुमार की पत्नी ने भी उनके पार्थिव शरीर को सैल्यूट किया।

शहीद सुनील के पार्थिव शरीर का गंगा नदी के तट पर हल्दी छपरा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।

शहीद के इस अंतिम यात्रा में बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव, सांसद रामकृपाल यादव, विधायक भाई वीरेंद्र सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

इससे पहले, सुनील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार की शाम पटना हवाई अड्डा पहुंचा था, जहां गणमान्य लोगों ने श्रद्घांजलि अर्पित किए।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading