32.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

श्रीनगर, 18 जून | जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

सूत्रों ने आगे कहा, “भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।”

पाकिस्तान ने बुधवार को कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और जम्मू संभाग में राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन-भारत तनाव के बाद से, पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

अन्य ख़बरें

दूरसंचार विभाग ने दी चेतावनी, सिम के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपए का जुर्माना

Newsdesk

‘धर्म मनुष्य को कल्याण और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, उनकी पार्टी बनी ‘मुस्लिम लीग माओइस्ट कांग्रेस’ : सुधांशु त्रिवेदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading