35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस छोड़ने वाले राजा-महाराजाओं का हश्र सबने देखा : कमल नाथ

भोपाल, 18 जून | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना उनपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा जिन राजा-महाराजाओं ने कांग्रेस को धोखा देकर नई पार्टी बनाई, उनका हश्र सबके सामने है। राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की गुरुवार को हुई बैठक में कमल नाथ और कांग्रेस नेताओं ने महारानी लक्ष्मी बाई को याद किया। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक भी मौजूद रहे। कमल नाथ ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने पर नाम लिए बगैर तंज कसा और कहा, “कांग्रेस पार्टी का इतिहास लोगों को जोड़ने का रहा है, कांग्रेस से जिन राजा-महाराजाओं ने धोखा कर अपनी अलग पार्टी बनाई, उनका हश्र सभी ने देखा। कांग्रेस आज भी आम जन की पार्टी है, यही हमारी संस्कृति है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम लोगों को जोड़ते हैं, समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलते हैं। कुछ लोगों का इतिहास ही धोखे का रहा है। आज जमाना सोशल मीडिया का है, आगामी चुनाव भी इसी पर आधारित होंगे। सभी को सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर उसके प्लेटफार्म पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएं।”

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि “आज प्रदेश की जनता में आक्रोश है, उन लोगों के प्रति, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा कर जनमत से चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को गिराई। शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद उपचुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो जाएंगी। ये चुनाव हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार दिग्विजयसिंह ने कहा, “मुझे राजनीति में आए अगले साल 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे और कमलनाथ से मेरी दोस्ती 40 वर्षो से भी पुरानी है। कई लोगों ने प्रयास किए कि हमारे संबंधों में दरार आए, लेकिन आज तक इसमें कोई सफल नहीं हुआ।”

इस बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार फूलसिंह बरैया, अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी, संजय कपूर, और कुलदीप इंदौरा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading