*भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वामित्व अधिकार एवं अभिलेख निष्पादन पंजीयन योजना 2026 के अंतर्गत ग्राम मदनपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल शामिल हुए।*
*इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उसका अधिकार मिलना बेहद जरूरी है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और योजनाओं की जानकारी एवं लाभ घर-घर तक उपलब्ध हों,यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।*
*इस अवसर पर गुड्डा जायसवाल ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कामना की कि माँ लक्ष्मी आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा आपके जीवन में सुख,समृद्धि,खुशहाली एवं नई खुशियां लेकर आएं।*
*उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के अधिकारों का कानूनी प्रमाण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम मदनपुर में इस योजना के अंतर्गत कुल 146 हितग्राहियों की रजिस्ट्री भू-अभिलेखों के माध्यम शासकीय व्यय से की गई है,जिससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का कानूनी दस्तावेज प्राप्त हो सकेगा।*
*प्रदीप जायसवाल ने आगे कहा कि लाड़ली बहना योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा,जब समाज के अंतिम व्यक्ति को भी इनका लाभ मिले।*
*इस अवसर पर बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी,पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल,वारासिवनी-खैरलांजी विधायक विवेक विक्की पटेल,बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता हनवत,ग्राम मदनपुर की सरपंच श्रीमती झिलपे,मंडल अध्यक्ष मिलिंद नगपुरे एसडीएम श्रीश प्यासी,तहसीलदार वंदना कुशराम राजस्व निरीक्षक सहित प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,समस्त पटवारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं किसान उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अधिकारों एवं भू-अभिलेखों के महत्व की जानकारी दी गई। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के स्वामित्व को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर नागरिकों को उनके अधिकारों का कानूनी प्रमाण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।*


