25.9 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोविड के 11,793 नए मामले, 27 मौतें

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)| भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 11,793 नए मामले दर्ज किए गए और फिर 27 मौतें हो जाने की रिपोर्ट दी गई है। यह संख्या सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान दर्ज हुए 17,073 मामलों से कम है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 27 लोगों की मौत हो गई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,047 हो गई। वहीं महामारी से 9,486 मरीज ठीक हो गए।

देशभर में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,27,97,092 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.57 प्रतिशत रहा।

इस बीच डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 2.49 फीसदी रह गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 3.36 फीसदी है।

इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,73,717 कोविड टेस्ट किए गए, जिससे टेस्टों की कुल संख्या बढ़कर 86.14 करोड़ से अधिक हो गई।

अन्य ख़बरें

एनसीडब्ल्यू ने आईवीएफ क्लीनिकों को नियंत्रित करने वाले कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

Newsdesk

चेन्नई में खेला जाएगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ंत

Newsdesk

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 77 हजार के पार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading