May 7, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (रीजनल)

खुल चुकी हैं भाजपा के नकली विकास की परतें: अखिलेश यादव

लखनऊ 29 Jully (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की नकली विकास की परतें खुलती जा रही हैं। खुद सरकारी आंकड़े ही भाजपा सरकार की नकारात्मक उपलब्धियों और झूठे दावों की पोल खोल रहे हैं। जहां पुलिस की हिरासत में मौतों के मामलें में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है वहीं केन्द्र सरकार के रोजगार सम्बंधी झूठ की सच्चाई भी सामने आ गई है कि किस तरह लोगों को भ्रमित करने की साजिशें भाजपा रचती है।
पुलिस की हिरासत में मौत होना दरअसल हत्या के बराबर होता है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का नम्बर वन होना प्रदेश की भाजपा सरकार पर कलंक से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश में सन् 2020 से 2021 तक पुलिस हिरासत में 451 मौतें हुई, वहीं 2021 से 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 501 पहुंच गया है। इस तरह 2020 से 2022 के बीच भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में कुल 952 पुलिस हिरासत में मौतें हुई हैं। आठ साल की भाजपा सरकार में बड़ी तादात मैं युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। सन् 2014 के बाद से 22 करोड़ लोगों ने केन्द्र सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया है, लेकिन सिर्फ 7 लाख 22 हजार 311 युवाओं को ही नौकरी मिली है। भाजपा ने वादा किया था 2 करोड़ नौकरियां देने का जो वादा ही रह गया। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार युवाओं को नौकारी देने में फिसड्डी ही साबित हुई है। उपर्युक्त आंकड़ों से साफ है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें झूठे प्रचार के ही सहारे अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। प्रदेश में जंगलराज है। महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार की मार से आम आदमी परेशान है। भाजपा जनरोष से बचने के लिए क्षणिक उत्तेजना वाले मुद्दे उछाल कर अपना बचाव कर रही है।
………………………………

अन्य ख़बरें

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

गजेंद्र चौहान ने मिडिल ईस्ट को लेकर जताई चिंता, ‘युद्ध का सीधा असर फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ता है’

Newsdesk

दुनिया को ‘उल्टे चश्मे’ से देखने वाले कलमकार, जिनका मानना था हास्य कटु नहीं, मिठास भरा होना चाहिए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading