32.5 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन (रीजनल)

चिरंजीवी की ‘काका में अनस्वरा राजन की एंट्री, बोलीं- मेगा स्टार के साथ काम करना गौरव की बात

अभिनेत्री अनस्वरा राजन इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘काकाको लेकर काफी उत्साहित हैं। मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं अनस्वरा ने तेलुगु फिल्म जगत में अभी केवल एक फिल्म के जरिए कदम रखा है, लेकिन अब उन्हें अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘काकामें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला है। फिल्म का निर्देशन बॉबी कर रहे हैं।
अनस्वरा ने रोशन की फिल्म ‘चैंपियन के जरिए तेलुगु सिनेमा में पदार्पण किया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अनस्वरा के अभिनय की काफी सराहना हुई। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि तेलुगु फिल्म उद्योग में उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।अब अनस्वरा को चिरंजीवी की फिल्म ‘काका में अहम भूमिका मिलने से उनके प्रशंसकों में भी उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित एककार्यक्रम में अभिनेत्री ने चिरंजीवी के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।अनस्वरा ने कहा, मैं चिरंजीवी सर के साथ पर्दा साझा करने को लेकर खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। सेट पर उन्हें देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है।
अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चिरंजीवी के प्रशंसकों समेत दर्शकों को ‘काकाÓ सिनेमाघरों में जरूर पसंद आएगी।
अनस्वरा राजन को उनके करियर के शुरुआती दौर में ही चिरंजीवी जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने का अवसर मिलने को लेकर फिल्म जगत में भी चर्चा है। कई लोग अभिनेत्री की किस्मत और उनके अब तक के प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं।
‘चैंपियनमें उनके अभिनय की सराहना के बाद ‘काका में महत्वपूर्ण भूमिका मिलना अनस्वरा के लिए तेलुगु सिनेमा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फिल्म के जरिए उन्हें दक्षिण भारतीय दर्शकों के बड़े वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
अनस्वरा की लोकप्रियता और चिरंजीवी के साथ उनकी आगामी फिल्म को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘काकाकी सफलता उनके तेलुगु फिल्म करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। फिल्म के प्रदर्शन के बाद उन्हें तेलुगु सिनेमा में और भी बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।फिलहाल अनस्वरा ‘काका की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि फिल्म में चिरंजीवी के साथ उनका काम दर्शकों को पसंद आएगा।

 

अन्य ख़बरें

गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, ‘सरदार 2’ से पहले किया खुलासा

Newsdesk

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आएंगी अरिश्फा खान,

Newsdesk

सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस की ओटीटी रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, 11 सितंबर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading