34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नड्डा का मनमोहन पर पलटवार. ये वही कांग्रेस है, जिसने 43 हजार वर्ग किमी जमीन चीन को सौंप दी

Geneva: Union Minister for Health and Family Welfare Jagat Prakash Nadda addresses the Commonwealth Health Ministers` meeting, at the 68th World Health Assembly 2015, in Geneva on May 17, 2015.

नई दिल्ली, 22 जून | चीन से विवाद के मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा तो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के बयान को सेना के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि अभी भी वक्त है कि कांग्रेस अपनी आदत में सुधार लाए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह वही कांग्रेस है, जिसने चीन को भारत की 43 हजार वर्ग किमी जमीन सरेंडर कर दी थी। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गलवान घाटी में 20 जवानों के शहीद होने की घटना को लेकर कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी को अपने बयानों से चीन के रुख को बल नहीं देना चाहिए। भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति तथा मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता।”

मनमोहन सिंह के बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रिय डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस पार्टी, कृपया वीरता पर सवाल उठाते हुए हमारी सेनाओं का बार-बार अपमान बंद करें। आपने अतीत में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान ऐसा किया था। कृपया ऐसे वक्त में राष्ट्रीय एकता के सही अर्थ को समझें। अभी देर नही हुई, इसे सुधार लें।”

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह उसी पार्टी से हैं, जो भारतीय क्षेत्र का 43 हजार वर्ग किमी जमीन चीन को सरेंडर कर चुकी है। यूपीए के दौरान हमने देखा कि बिना लड़ाई के रणनीतिक और क्षेत्रीय आत्मसमर्पण कर दिया गया था। जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो उनके समय में भी सैंकड़ों वर्ग किलोमीटर की जमीन चीन को सरेंडर कर दी गई थी। उनके कार्यकाल में 2010 से 2013 के बीच चीन ने छह सौ बार घुसपैठ की थी।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान को मात्र शब्दों का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा, “अफसोस की बात है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के आचरण और कार्यों से किसी भी भारतीय को इस तरह के बयान पर विश्वास नहीं होगा। याद रखें, यह वही कांग्रेस है जो हमारे सशस्त्र बलों पर सवाल उठाती है और उनका मनोबल गिराती करती है।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करता है। 130 करोड़ भारतीयों ने उनकी प्रशासनिक क्षमता देखी है कि कैसे उन्होंने हमेशा सबसे ऊपर देश की भलाई को रखा है। डॉ. मनमोहन सिंह एकता का आह्वान करते हैं। फिर, हम देखते हैं कि कौन एकता के वातावरण को प्रभावित कर रहा है।

अन्य ख़बरें

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading