November 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यात्री बस व कार के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत

गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

जगदलपुर, 19 अगस्त (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नेशनल हाइवे नंबर 30 पर जगदलपुर में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यात्री बस व कार की आमने सामने से टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस के सामने का पूरा कांच ही टूट गया और कार के तो परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में शव बुरी तरह फंस गए थे। गैस कटर की मदद से कार की बॉड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। घटना शुक्रवार तड़के 3330 बजे की बताई जा रही ।मिली जानकारी के अनुसार पायल ट्रैवल्?स की बस सीजी 07 ई 9922 जगदलपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 3:30 बजे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान कार बस से सामने से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बस की रफ्तार भी ज्यादा थी और वहीं कार भी तेज रफ्तार से थी। टक्कर के बाद जोर के धमाके जैसी आवाज भी आई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार सवार सभी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों को कुछ नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद बस को वहीं छोड़कर बस चालक व हेल्पर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग, भाजपा नफरत की राजनीति करती है : दिग्विजय सिंह

Newsdesk

गुजरात हाईकोर्ट और सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Newsdesk

1984 सिख विरोधी दंगों के मुकदमे संस्थागत धोखाधड़ी की तरह चलाए गए: पूर्व न्यायाधीश

Newsdesk

Leave a Comment